Politics राज्य

फरवरी में पास होगा जनलोकपाल: केजरीवाल

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। कल दिल्ली सरकार के मंत्री और ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने अनुबंध पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की थी। अब ‘आप’ अपना दूसरा वादा पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने वादा किया कि फरवरी में विशेष सत्र बुलाकर जनलोकपाल बिल पास कराया जाएगा। अरविंद केजरीवाल गणतंत्र दिवस समारोह से एक दिन पहले दिल्‍ली के छत्रसाल स्‍टेडियम में लोगों को विश्‍वास दिलाया कि दिल्‍ली पूरी तरह से भ्रष्‍टाचार मुक्‍त राज्‍य बनेगा। उन्‍होंने दावा किया कि दिल्‍ली में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद भ्रष्‍टाचार 20 से 30 फीसदी कम हुआ है।
केजरीवाल ढीली पुलिस पर कटाक्ष करते हुए बोले कि “अगर मैं हर थानों से पैसे ‘बंधवा’ लेते, तो मेरी बुराई नहीं होती।” उन्‍होंने आरोप लगाया कि कुछ मीडियावाले जान-बूझकर हमारी पार्टी के खिलाफ निगेटिव चीजें दिखा रहे हैं। अपने धरने को भी सही बताया, केजरीवाल ने कहा कि “मैंने संविधान की मुखालफत नहीं की है. संविधान में धरना देने को लेकर कहीं मनाही नहीं है।”
मुख्यमंत्री ने वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “जनलोकपाल बिल तैयार है, जिसे फरवरी में पास कराया जाएगा। इसके लिए दिल्‍ली के रामलीला मैदान में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा. साथ ही 15 दिनों में स्‍वराज कानून लाएंगे और हम जनता को मालिक बनाएंगे.” लेकिन जहाँ तक रामलीला मैदान में सत्र बुलाने की बात है, ख़बरजोन के सूत्रों के मुताविक दिल्ली पुलिस ने वहाँ सुरक्षा    कारणों से विधानसभा सत्र के लिए मना किया है।
केजरीवाल ने अपने पुराने बेबाक अंदाज में कहा कि जब चारों ओर घना अंधेरा छाने लगा, उसके बाद अब ईमानदार राजनीति की शुरुआत हुई है। उन्‍होंने अपने भाषण के अंत में बच्‍चों के साथ ‘हम होंगे कामयाब’ गीत गाकर सबका हौसला बढ़ाया। गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव धीरे धीरे करीब आता जा रहा है और आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में भी सभी सीटों पर लड़ने की घोषणा कर चुकी । अब ‘आप’ दिल्ली को आदर्श प्रदेश के रूप में तैयार करने में जुट गए हैं जिसका उदाहरण दे कर वो लोकसभा चुनाव और प्रदशों के चुनाव में वोट मांग सके।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें 
सोमनाथ ने पत्रकारों को ताना मारा, कहा- कितने पैसे दिए मोदी ने
Unedited Video: खिड़की एक्सटेंशन की उस रात की सच्चाई

Your email address will not be published. Required fields are marked *