Politics

पार्टी चाहे तो मैं पीएम कैंडिडेट बनने को तैयार – मनोहर परिकर

0
Please log in or register to do it.
पणजी। बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को अब अपनी ही पार्टी में चुनौती मिलने लगी है। बुधवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी को बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार के बारे में नाम देने के ज़रुरत नहीं है, लेकिन अगर पार्टी कहती है तो मैं इसके बारे में विचार कर सकता हूं। 
उन्होंने कहा कि, “आम आदमी पार्टी कौन होती है ये तय करनेवाली कि मैं पीएम कैंडिडेट बनूं या नहीं? ये मेरी पार्टी तय करेगी। अगर पार्टी कहती है तो मैं विचार कर सकता हूं।” परिकर उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया था कि आम आदमी पार्टी के नेता बयान दे रहे हैं कि बीजेपी को नरेंद्र मोदी की जगह मनोहर परिकर को पीएम कैंडिडेट बनाना चाहिए। 
सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश वाघेला ने पणजी में संवाददाताओं से कहा था कि, “अगर बीजेपी अपनी ग़लती सुधारना चाहती है तो उसे मोदी की जगह परिकर अपना पीएम पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए।” उन्होंने कहा था कि मोदी ने भी गोवा में रैली के दौरान परिकर की उनकी सादगी और काम के लिए तारीफ़ की थी।
सस्पेंस और प्यार से भरी दास्तां, थरूर का ट्विटर हैंडल बंद
'आप' के बुरे दिन

Your email address will not be published. Required fields are marked *