राज्य

84′ दंगों की एसआईटी जांच हो- केजरीवाल

0
Please log in or register to do it.
84′ दंगों की एसआईटी जांच हो- केजरीवाल - Image 1
नई दिल्ली।1984 के सिख दंगों की नए सिरे से जांच को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी अपना दांव खेल लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 84 दंगों की जांच को लेकर सरकार संजीदा है।

84′ दंगों की एसआईटी जांच हो- केजरीवाल - Image 1

उपराज्यपाल से मिले केजरीवाल

बुधवार सुबह केजरीवाल  ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर 84′ दंगों को लेकर एसआईटी के गठन की मांग की। केजरीवाल ने बताया कि उपराज्यपाल ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।


कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

केजरीवाल ने कहा कि 84′ दंगों की जांच के लिए एसआईटी का गठन उनके घोषणा पत्र का हिस्सा था। और अब उनकी सरकार इस बात के लिए संजीदा है, उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद कैबिनेट मीटिंग में एसआईटी के स्वरूप और गठन को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा।


बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किलें

आम चुनावों से पहले एक बार फिर 84′ दंगों का जिन्न बाहर आ गया है। अब एसआईटी का गठन दिल्ली में कांग्रेसी नेताओं की मुश्किलें बढ़ा सकता है और ये मामला पंजाब सहित देश के दूसरे हिस्सों में भी पार्टी के लिए सिरदर्द बन सकता है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें


किसी पार्टी की नहीं, एक साहित्यकार होंगी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष
मनमोहन और सोनिया के सामने हंगामा, शख्स ने कहा लागू नहीं होती सरकारी योजनाएं

Your email address will not be published. Required fields are marked *