International

पाकिस्तान में हैवानियत की हद पार, नौ साल की हिन्दू बच्ची से रेप और हत्या

0
Please log in or register to do it.

इस्‍लामाबाद। पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में महज 9 साल की हिंदू बच्‍ची की रेप के बाद निर्मम हत्‍या कर दी गई। ये दहला देने वाली घटना पाकिस्‍तान के प्रांतिय राजधानी लाहौर से करीब 400 किलो मीटर दूर रहीम खान जिले में हुई। यहां के घुनिया इलाके में रहने वाले बस्‍ती कता ने बताया पिछले बृहस्पतिवार को उनकी बेटी घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 
कता ने पुलिस को इसकी सूचना दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। परिवारवालों ने काफी ढूंढा पर उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार को कता के रिश्तेदारों को खुले मैदान में बच्ची का शव मिला। पुलिस शव को खानपुर के सरकारी अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। नाराज घरवालों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया 
जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टरों ने शव का परीक्षण किया। इसमें उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। डॉक्‍टरों का कहना है कि रेप के दौरान ही बच्‍ची की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
मालूम हो कि पाकिस्तान में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय हिंदू है लेकिन इनकी आबादी 18 करोड़ की कुल जनसंख्या की मात्र दो फीसदी है। अधिकतर हिंदू दक्षिणी सिंध प्रांत में रहते हैं जहां अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं का कथित अपहरण और उनका जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन के कई मामले हुए हैं। बलूचिस्तान में हाल के वर्षों में समुदाय को आतंकवादियों और आपराधिक गिरोहों ने निशाना बनाया है।

पार्टी ने माना, गिरती जा रही है 'आप' की लोकप्रियता
मोदी के सवाल पर शंकराचार्य ने पत्रकार को मारा थप्पड़

Your email address will not be published. Required fields are marked *