नई दिल्ली। आखिरकार 12 साल बाद लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) चीफ राम विलास पासवान फिर एनडीए में लौट आए। गुरुवार को दिनभर चली गहमागहमी के बाद भारत
नई दिल्ली। आखिरकार 12 साल बाद लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) चीफ राम विलास पासवान फिर एनडीए में लौट आए। गुरुवार को दिनभर चली गहमागहमी के बाद भारतीय जनता पार्टी और एलजेपी के अध्यक्षों ने देर रात में मीडिया के सामने आकर गठबंधन का ऐलान कर दिया। इस मौके पर बीजेपी प्रेजिडेंट राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमें इस बात की खुशी है कि रामविलास पासवान अपने पुराने गठबंधन में लौट आए हैं। हम एनडीए में पासवान का स्वागत करते हैं। पासवान बिहार में हमारे लिए अहम सहयोगी साबित होंगे।’
राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। हमने 7 सीटें एलजेपी को दी हैं और रामविलास पासवान भी इस पर सहमत हो गए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली में शामिल होंगे, राजनाथ सिंह ने कहा पासवान अपनी पूरी टीम के साथ उस रैली में होंगे और मोदी उनका स्वागत करेंगे। रामविलास ने कहा “राजनाथ सिंह को धन्यवाद देता हूं। राजनाथ सिंह की अगुवाई में यह गठबंधन में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।”
उन्होंने कहा, “मैं अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस मुश्किल काम को अंजाम दिया। मैंने अटल जी के मंत्रीमंडल में काम किया था और इस बात की खुशी है, हम अपने पुराने गठबंधन में लौट आए हैं।” पासवान ने कहा कि हाल ही में कई दलित विचारकों और नेताओं ने एनडीए को जॉइन किया है। गरीबों-दलितों के लिए जितने काम एनडीए के शासनकाल में हुए उतने काम पिछली सरकार नहीं कर पाई। यह समागम जात का नहीं बल्कि जमात का समागम है। मैं राजनाथ सिंह और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं।
घोषणा होने के पहले सीटों के बटवारे के मुताविक लोजपा हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, मुंगेर, खगडि़या, वैशाली और नालंदा से अपने उम्मीदवार उतारेगी। बृहस्पतिवार सुबह से दोनों दलों के नेताओं के बीच हुई कई बैठकों में सीटों को लेकर चल रही खींचतान सुलझ गई। पहले पासवान के आवास पर भाजपा के शाहनवाज हुसैन, रविशंकर प्रसाद और राजीव प्रताप रूड़ी ने बैठक की थी। बाद में बिहार के भाजपा प्रभारी धर्मेद्र प्रधान के आवास पर लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार अध्यक्ष पशुपति पारस पहुंचे थे।
साथ ही रामविलास पासवान ने इस बात कि पुष्टि की कि वह नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली में अपनी पार्टी के सभी बड़े नेताओं के साथ मौजूद रहेंगे।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
COMMENTS