हुड्डा ने कुमारी शैलजा को कहा शादी का घोड़ा

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है, ये बात अब किसी से नहीं छिपी. भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के मनमुटाव की खबरें कई बार

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है, ये बात अब किसी से नहीं छिपी. भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के मनमुटाव की खबरें कई बार सार्वजनिक हो चुकी हैं. क्यूंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आज कुछ ऐसा ही बयान दे दिया है. उन्होंने आज कहा कि “लोकसभा चुनाव लड़ने वाला लंबी रेस का घोड़ा होता है और राज्यसभा चुनाव लड़ने वाला बारात यानी शादी का घोड़ा।” उन्होंने इस बयान के जरिए अपनी ही पार्टी की नेता कुमारी शैलजा पर सीधा हमला किया. आपको बता दें कि 2009 में अंबाला लोकसभा चुनाव जीतने वाली कुमारी शैलजा ने मंगलवार को ही हरियाणा से राज्यसभा के नामांकन भरा था. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री खुद भी मौजूद थे. पर अगले ही दिन हुड्डा के इस बयान से हरियाणा की सियासत का गर्माना तय है.
दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री से कुमारी शैलजा के राज्यसभा जाने के बारे में सवाल किया गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, “बारात के घोड़े राज्यसभा में जाते हैं और रेस के घोड़े लोकसभा चुनाव लड़ते हैं. मतलब क्या आप खुद निकाल लीजिए।” गौरतलब है कि अगले एक साल में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टी पिछले 10 सालों से सत्ता में रहने के कारण भारी सत्ता विरोधी लहर का सामना करेगी. इस दौरान अगर पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ने लगे तो चुनाव में जीत तो ऊपरवाले के भरोसे हो जाएगी. यही वजह है कि कांग्रेस हाईकमान ने कुमारी शैलजा को राज्यसभा भेजकर इस शह-मात के खेल को थामने की कोशिश की. लेकिन जब कुमारी शैलजा भी कहाँ थमने वाली थी, क्यूंकि उन्होंने राज्यसभा की उम्मीदवारी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “पार्टी हाईकमान का आदेश था कि अब अंबाला का ही नहीं पूरे राज्य की बात उठाऊं.” मुख्यमंत्री हुड्डा और कुमारी शैलजा के ताज़ा बयान ने प्रदेश में एक नया दंगल शुरू कर दिया है. 
                  लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: