हाई कोर्ट जाएँगी ज़िया खान की माँ

मुंबई। एक सप्ताह पहले मुंबई पुलिस बेशक अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले में एक्टर सूरज पंचोली के खिलाफ उकसाने के लिए आरोप पत्र दाखिल कर च

मुंबई। एक सप्ताह पहले मुंबई पुलिस बेशक अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले में एक्टर सूरज पंचोली के खिलाफ उकसाने के लिए आरोप पत्र दाखिल कर चुकी हो लेकिन जिया की मां इससे संतुष्ट नहीं हैं। वह बांबे हाईकोर्ट से इस मामले की फिर से किसी विशेष जांच टीम या सीबीआइ से जांच कराने की मांग करेंगी।

ब्रिटिश अमेरिकी अभिनेत्री जिया की मां राबिया खान ने अमेरिकी अधिकारियों से भी संघीय जांच एजेंसी [एफबीआइ] से सहयोग कराने की मांग की हैं। उन्होंने बेटी के अमेरिकी नागरिक होने के आधार पर यह आग्रह किया है। राबिया ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने उन सामग्रियों पर गौर नहीं किया जो उन्होंने मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर उसे दिया था। जिया पिछले साल तीन जून को मुंबई में जुहू स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी। मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह अंधेरी की एक अदालत में 447 पेज की चार्जशीट दाखिल की।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी का कहना है कि ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला जिससे प्रतीत हो कि जिया की हत्या की गई है। हमने उनकी मां द्वारा दी गई सामग्री को परखा लेकिन उससे कोई सुबूत नहीं मिला जो हत्या के संदेह को साबित करता हो। हालांकि राबिया पुलिस के इस तर्क से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह बांबे हाई कोर्ट जाएंगी और चाहेंगी इसकी जांच में हत्या का पहलू देखा जाए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: