स्वतंत्रता सेनानी बचान प्रसाद शुक्ल का निधन, प्रियंका गांधी ने लिखा परिजनों को संवेदना पत्र

लखनऊ: बक्शीकातालाब (169) विधानसभा के कुम्हरावां क्षेत्र के ग्राम बरगदी में स्वतंत्रता सेनानी श्री बचान प्रसाद शुक्ल का बीते दिनों निधन हो गया था। उनके

लखनऊ: बक्शीकातालाब (169) विधानसभा के कुम्हरावां क्षेत्र के ग्राम बरगदी में स्वतंत्रता सेनानी श्री बचान प्रसाद शुक्ल का बीते दिनों निधन हो गया था। उनके निधन के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल छाया हुआ है। उनके परिवार को संवेदना समझते हुए प्रियंका गांधी ने एक पत्र लिखकर शोक व्यक्त किया है।
बचान प्रसाद शुक्ल के परिवार की संवेदना को समझते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके परिजनों को संवेदना पत्र लिखकर शोक व्यक्त किया। प्रियंका गांधी का पत्र लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार उनके घर पहुंचे एवं पत्र को उनके परिवार को सौंपा।

ललन कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी श्री बचान प्रसाद शुक्ल जी के निधन पर आदरणीय प्रियंका गांधी जी ने उनके परिजनों को यह संवेदना पत्र दिया है। श्री बचान प्रसाद शुक्ल जी हमारे देश की धरोहर थे। उनकी पुण्य आत्मा को ईश्वर शांति दे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: