नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि सोमनाथ और विवाद दोनों का एकदूसरे से गहरा संबंध है। हर एक दिन सोमनाथ भारती के साथ नया विवाद जुड़ जाता है। इसबार तो
नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि सोमनाथ और विवाद दोनों का एकदूसरे से गहरा संबंध है। हर एक दिन सोमनाथ भारती के साथ नया विवाद जुड़ जाता है। इसबार तो सोमनाथ ने ‘आप ‘ की हिदायत भी नहीं मानी है और फिर विवादित बयान दे दिया है। इस बार उन्होंने मीडिया पर पैसे खाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकारों से सवाल किया, “आप लोगों को नरेंद्र मोदी से कितने पैसे मिले हैं?” हालांकि बाद में सोमनाथ भारती ने अपने बयान पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब कुछ और था। कानून मंत्री ने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को चोट पहुंची है, तो वे माफी मांगते हैं।
सोमनाथ पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने भाजपा के दो नेताओं का नाम लेकर कहा था कि उन पर थूकने का मन करता है। इस पर ‘आप’ ने माफ़ी मांगते हुए खेद जताया था और कहा था कि भारती से कहा गया है कि वे इस तरह की बयानबाजी नहीं करें। सूत्र बताते हैं कि हिदायत के बावजूद विवादित बयान देने पर अब ‘आप’ का रुख भारती के प्रति कड़ा हो सकता है। पार्टी भारती के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। विपक्ष के साथ-साथ ‘आप’ के कई सदस्य भी भारती को मंत्री पद से हटाने की मांग कर चुके हैं। उनके खिलाफ महिलाओं से बदसलूकी करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। पार्टी का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS