सचिन 4 फरवरी को बनेंगे भारत रत्न

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के कोहिनूर और क्रिकेट के भगवान के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को 4 फरवरी को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के कोहिनूर और क्रिकेट के भगवान के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को 4 फरवरी को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट की बुलंदियों को हासिल करने वाले को सदी के सबसे महान क्रिकेटरों की फेहरिस्त देखा जाता है लेकिन सचिन देश के पहले खिलाड़ी होगें जिन्हें भारत रत्न से नवाज़ा जाएगा। इससे पहले अब तक किसी भी खिलाड़ी को ये अवार्ड नहीं मिला है।
आपको बता दें 16 नवंबर को सचिन ने मुंबई के वानखड़े में वेस्टइंडिज़ के खिलाफ अपना आखरी टेस्ट खेल कर क्रिकेट को अलविदा कह दिया था । और 24 घंटे के अंदर भी भारत सरकार की तरफ से ये घोषणा कर दी गई थी सचिन को भारत रत्न दिया जाएगा । हालांकी तब भारत रत्न दिए जाने की तारीख 26 जनवरी बताई जा रही थी।
इससे पहले अब तक किसी भी खेल से जुड़ें खिलाड़ी को भारत रत्न दिए जाने की श्रेणी में नहीं रखा जाता था लेकिन देश भर में सचिन को भारत रत्न दिए जाने की मांग को देखते हुए संविधान में संसोधन किया गया। 
4 फरवरी को जब सचिन भारत रत्न हासिल करेंगें तो वो देश के पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे जिन्हें ये सम्मान मिलेगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: