शिक्षा मित्र करेंगे शक्ति प्रदर्शन, 5 की तारीख तय ।

बगैर टीईटी के समायोजन व अप्रशिक्षित वेतनमान 7300 किए जाने की मांग को लेकर शिक्षामित्र 14वें दिन भी यहां लक्षमण मेला धरना स्थल पर डटे रहे। इसी दर

बगैर टीईटी के समायोजन व अप्रशिक्षित वेतनमान 7300 किए जाने की मांग को लेकर शिक्षामित्र 14वें दिन भी यहां लक्षमण मेला धरना स्थल पर डटे रहे। इसी दरमयान प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना समर्थन देते हुए सरकार से शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाए जाने की पैरवी की। सोमवार को आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन कर रहे प्रदेश भर के शिक्षा मित्रों के साथ उनके नौनिहाल भी डटे रहे। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि 22 जनवरी से कार्य बहिष्कार के साथ ही शिक्षा मित्र राजधानी में मंडलवार प्रदर्शन करते रहेंगे। एसोसिएशन व अन्य शिक्षक संगठनों ने निर्णय किया है कि राजधानी में 5 फरवरी को प्रदेश व्यापी शक्ति प्रदर्शन भी किया जाएगा। 
शाही ने कहा कि शिक्षा मित्रों को टीईटी पास करने की शर्त रखकर शिक्षक बनने का वादा सरकार साजिशन टाल रही है। प्रांतीय सचिव रीना सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्र महिलाओं पर भी सरकार का दिल नहीं पसीज रहा है।वे अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ प्रदर्शन कर रही हैं। शिक्षा मित्रों का 14 दिन का वनवास हो चुका है, लेकिन सरकार की उपेक्षा में कमी नहीं आई है। उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री जबर सिंह यादव जो कि शिक्षा मित्रो समर्थन में आये थे, उन्होंने कहा कि संघ भी पांच फरवरी को प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन करेगा।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: