विजय गोयल भाजपा से नाराज़, प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बुधवार को निराश होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वि

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बुधवार को निराश होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय गोयल ने मंगलवार को दिल्ली के लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन के ‌लिए एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कई वरिष्ठ नेता नहीं आए थे।
हालांकि विजय गोयल ने कहा कि वरिष्ठ नेता थके हुए हैं जिस कारण वह इस बैठक में नहीं आ पाए। लेकिन इसकी पीछे की कहानी कुछ और बताई जा रही है। एक नेता ने नाम का खुलासा नहीं किए जाने के शर्त पर बताया कि दिल्ली के कई नेता विजय गोयल से नाराज चल रहे हैं, इसी कारण वह विजय गोयल की बुलाई मीटिंग में नहीं पहुंचते हैं।
इससे पहले भी दिल्ली चुनाव को लेकर पहले बीजेपी की ओर विजय गोयल का नाम मुख्यमंत्री के लिए उछल रहा था लेकिन अंत समय में हर्षवर्धन को पार्टी ने सीएम का उम्मीदवार बना लिया। बताया जा रहा है कि गोयल पार्टी से लगातार नाराज़ चल रहे थे और अब ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि गोयल के इस्तीफे के बाद हर्षवर्धन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
मंगलवार को लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन के ‌लिए बुलाई इस बैठक में पार्टी ने निर्णय लिया कि हर सीट के लिए एक इन्चार्ज को नियुक्त किया जाएगा। गोयल ने बताया कि जीत ही एकमात्र लक्ष्य होगा। लेकिन इस्तीफे के बाद लग रहा है कि विजय गोयल के इस निर्णय को भी पलट दिया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा की लोकसभा चुनाव के करीब आते-आते भाजपा के अंदर और कितने बम फूटते हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: