विजय गोयल के इस्तीफे के बाद हर्षवर्धन बने दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हर्षवर्धन को अपनी दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पार्टी के पदाधिकारियों के मुताविक विजय गो

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हर्षवर्धन को अपनी दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पार्टी के पदाधिकारियों के मुताविक विजय गोयल के राजस्थान से राज्यसभा में चुने जाने के कारण यह फैसला लिया गया है। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गोयल का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद हर्षवर्धन की नियुक्ति की घोषणा की।

विजय गोयल भाजपा से नाराज़, प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन को तत्काल प्रभाव से दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिसंबर महीने में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में हषवर्धन मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी थे। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में सबसे ज्यादा 31 सीटों पर जीत दर्ज की, लेकिन जादुई आंकड़ा प्राप्त करने में चूक जाने के कारण सरकार नहीं बना पाई।
दरअसल विजय गोयल पार्टी से दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले से नाराज़ चल रहे थे क्यूंकि उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी नहीं बनाया गया था. बताया जा रहा है कि गोयल से पार्टी के कई नेता नाराज़ चल रहे थे विजय गोयल ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के ‌लिए एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कई वरिष्ठ नेता नहीं आए थे।

अगर खबरजोन की सूत्रों की मानें तो राजनाथ सिंह द्वारा गोयल को राज्यसभा में भेजने की घोषणा उनको मनाने की कोशिश और पार्टी के डेमेज कंट्रोल की कवायद भर है जिससे विजय गोयल की नाराज़गी भी दूर हो जाये और लोकसभा चुनाव तक कहीं से पार्टी में कोई विद्रोह का स्वर भी ना फूटे। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: