‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ पर आमिर खान की बेटी Ira Khan ने वीडियो शेयर कर बोलीं- मैं डिप्रेशन में हूं…

मुंबई: मानसिक स्वास्थ्य यानी मेंटल हेल्थ (Mental Health) को लेकर आज भी लोगों में जागरूगता का अभाव है, पूरी दुनिया में 10 अक्टूबर को 'वर्ल्ड मेंटल हेल्

मुंबई: मानसिक स्वास्थ्य यानी मेंटल हेल्थ (Mental Health) को लेकर आज भी लोगों में जागरूगता का अभाव है, पूरी दुनिया में 10 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ (World Mental Health Day) सेलिब्रेट किया जाता है। और इस दिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने अपनी एक वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया है।
इरा खान ने इश वीडियो में अपने डिप्रेशन में होने का खुलासा किया है। इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अफने डिप्रेशन की बात कही है। इस वीडियो की शुरुआत में ही इरा खान कह रही हैं, ‘हाय, मैं डिप्रेस्ड हूं.’ मैं करीब चार सालों से डिप्रेशन में हूं. मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं। लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। पिछले एक साल से मैं मेंटल हेल्थ को लेकर कुछ करना चाहती थी लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, तो मैंने सोचा कि मैं आपको अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं और देखते हैं कि क्या होता है।
वीडियो सामने आते ही लोग इरा की हिम्मत की तारीफ करने लगे और उनके जल्दी ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। इसके कैप्शन में इरा ने लिखा है, बहुत कुछ चल रहा है, बहुत सारे लोगों के पास कहने के लिए बहुत कुछ है। चीजें वास्तव में भ्रामक और तनावपूर्ण हैं, आसान और ठीक है लेकिन ठीक नहीं है, यही जीवन है। यह सब कहने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे कुछ मिल गया है या शायद मिल रहा है, जिससे मैं इसे थोड़ा और समझ रही हूं। तो इस यात्रा पर मेरे साथ आओ… मेरी अजीब, विचित्र, कभी-कभी-बच्चे जैसी भाषा ईमानदारी के साथ जितना मैं हो सकती हूं, एक बातचीत शुरू करते हैं।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: