वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

गुड़गांव, हरियाणा | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कोषाध्यक्ष और सांसद अहमेद पटेल का तड़के करीब साढ़े तीन बजे गुड़गांव के मेदान्ता अस्पताल में निधन हो गया।

AHMED_PATEL_CONGRESS_DIES_IN_GURUGRAM
गुड़गांव, हरियाणा | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कोषाध्यक्ष और सांसद अहमेद पटेल का तड़के करीब साढ़े तीन बजे गुड़गांव के मेदान्ता अस्पताल में निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके बेटे फैजल पटेल ने एक भावुक ट्वीट संदेश में दी। अहमद पटेल 71 साल के थे और शुरू से ही कांग्रेस पार्टी में रहे, वो गांधी परिवार के बेहद करीबी थे और कांग्रेस की राजनीतिक रणनीतियों में उनकी अहम भूमिका होती थी.
गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं, 1 अक्टूबर को वे कोरोना संक्रमित हुए थे. जब वे कोरोना संक्रमित हुए तो उन्होंने अपने आस-पास रहने वालों लोगों से खुद को आइसोलेट करने और कोविड टेस्ट कराने की अपील की थी. वो स्वयं 15 अक्टूबर से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. मंगलवार को मल्टी ऑर्गन फेल्योर होने से उनका निधन हो गया.
पटेल के बेटे फैजल ने ट्वीट में बताया किया और निधन का जानकारी देते हुए बताया कि उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अपने इसी ट्वीट में फैजल ने अपने सबको कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘अहमद पटेल जी के निधन से बहुत दुखी हूं। वे लंबे अरसे तक सार्वजनिक जीवन में रहे और उन्‍होंने समाज की सेवा की। अपने तेज दिमाग और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्‍हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनके पुत्र फैसल से बात कर अपना शोक जाहिर किया। प्रार्थना है कि अहमद भाई की आत्‍मा को शान्ति मिले।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘आज दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे। वे हमेशा पार्टी के लिए जिए और कठिन वक्त में हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे। हमेशा उनकी कमी खलेगी।’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक संदेश में कहा कि, ‘मैंने ऐसा सहयोगी खो दिया, जिसने अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस को समर्पित कर दी थी। उनकी विश्वसनीयता, काम के प्रति समर्पण, दूसरों की मदद करने जैसे गुण उन्हें दूसरों से अलग बनाते थे। उनकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: