लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक खंड चुनाव में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की। स्नातक खंड की पांच में से तीन सीटें बीजेपी ने जीत कर विपक्षियों
लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक खंड चुनाव में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की। स्नातक खंड की पांच में से तीन सीटें बीजेपी ने जीत कर विपक्षियों को करारा जवाब दिया है। जबकि दो सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है। लखनऊ खंड स्नातक के चुनाव में तीन दिन तक चली मतगणना के बाद रविवार को परिणाम घोषित किया गया। भाजपा के अवनीश कुमार सिंह ने निवर्तमान एमएलसी एवं निर्दलीय उम्मीदवार कांति सिंह को 6,403 मतों से हराया है। लखनऊ सीट पर लंबे अर्से बाद भाजपा को जीत मिली है। सपा के राम सिंह राणा और कांग्रेस के बृजेश कुमार सिंह ने चुनाव तो जोर-शोर से लखनऊ मंडल में लड़ा पर मुख्य लड़ाई में नहीं पहुंच पाए।
आगरा स्नातक खंड में भाजपा के मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मेरठ खंड में डॉ. दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी खंड में सपा के डॉ. मानसिंह यादव, वाराणसी खंड में सपा आशुतोष सिन्हा विजयी हुए है। रविवार को लखनऊ खंड स्नातक के चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद बीजेपी के अवनीश सिंह को विजयी घोषित किया गया। भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को 39,588 और निर्दलीय कांति सिंह को 33,185 मत मिले। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने परिषद के शिक्षक खंड के चुनाव में पहली बार छह में से चार सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, इसमे से तीन सीट पर भाजपा ने चुनाव जीता है।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की छह में से तीन सीटें जीतकर भाजपा ने इतिहास रच दिया है। पहला मौका है जब शिक्षक क्षेत्र की सीट से भाजपा उम्मीदवार उच्च सदन में पहुंचेंगे। भाजपा ने शिक्षक क्षेत्र की चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से तीन पर उसे जीत मिली है। एक सीट सपा के खाते में आई है जबकि एक सीट पर शर्मा गुट व एक पर निर्दलीय का कब्जा रहा। उधर, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटों के चुनाव में सपा ने भाजपा से इलाहाबाद-झांसी सीट छीन ली है। इस सीट पर सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने चार बार से लगातार चुनाव जीत रहे भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा को हरा दिया।
शिक्षक क्षेत्र की छह सीटों पर करीब 30 घंटे से अधिक चली मतगणना के बाद शुक्रवार को नतीजे घोषित कर दिए गए। शिक्षक खंड लखनऊ में भाजपा के उमेश द्विवेदी, बरेली-मुरादाबाद खंड में भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और मेरठ खंड में भाजपा के श्रीचंद्र शर्मा विजयी हुए। वहीं गोरखपुर-फैजाबाद खंड में शर्मा गुट के ध्रुव कुमार त्रिपाठी चुनाव जीते हैं। वाराणसी खंड में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव चुनाव जीते हैं। आगरा खंड में निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल विजयी हुए हैं।
शिक्षक क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य
-
आगरा – डॉ. आकाश अग्रवाल – निर्दलीय ( वित्तविहीन)
-
गोरखपुर- फैजाबाद- ध्रुव कुमार त्रिपाठी निर्दलीय ( शर्मा गुट)
-
वाराणसी – लाल बिहारी यादव – सपा
-
लखनऊ – उमेश द्विवेदी – भाजपा
-
मेरठ – श्रीचंद यादव – भाजपा
-
बरेली- मुरादाबाद – डॉ. हरि सिंह ढिल्लो – भाजपा
स्नातक खंड के नवनिर्वाचित एमएलसी
-
आगरा – मानवेन्द्र प्रताप सिंह – बीजेपी
-
मेरठ – डॉ दिनेश गोयल – बीजेपी
-
लखनऊ – अवनीश कुमार सिंह – बीजेपी
-
इलाहाबाद- झांसी – डॉ. मानसिंह यादव – सपा
-
वाराणसी – आशुतोष सिन्हा – सपा
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


COMMENTS