मोदी ने तय किए अपने मंत्रिमंडल के सभी नाम

नई दिल्ली। कल नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री रूप में शपथ लेंगे लेकिन इसके साथ ही मंत्रिमंडल के अटकलों बाज़ार भी गर्म हो गया है। बताया जा रहा

नई दिल्ली। कल नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री रूप में शपथ लेंगे लेकिन इसके साथ ही मंत्रिमंडल के अटकलों बाज़ार भी गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि काफी माथापच्ची के बाद मोदी मंत्रिमंडल की सूची लगभग तैयार हो गई है। मोदी किसी समय राष्ट्रपति को मंत्रियों की सूची सौंप सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मोदी मंत्रिमंडल छोटा होगा। 
सरकार गठन के लिए चल रही प्रयासों के बीच शनिवार को इस बात के संकेत मिले कि नरेंद्र मोदी 26 मई को छोटी कैबिनेट के साथ ही शपथ लेंगे। इसमें 25 कैबिनेट, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू, रविशंकर प्रसाद को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, बीजेपी के पितामह यानी लाल कृष्‍ण आडवाणी पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी पर मोदी की माथापच्ची जारी है। इसके साथ ही राजग के घटक दलों में शिवसेना के दो कैबिनेट और दो राज्यमंत्री, एलजेपी का एक कैबिनेट, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा को राज्यमंत्रालय, अपना दल से एक राज्यमंत्री, टीडीपी को एक कैबिनेट, दो राज्य मंत्री, अकाली दल को एक कैबिनेट या एक राज्यमंत्री, पीएमके को एक राज्यमंत्री, आरपीआई को एक राज्यमंत्री और पी ए संगमा कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं।
गौरतलब हो कि सुमित्रा ‘ताई’ के तौर पर मशहूर बीजेपी सांसद सुमित्रा महाजन इस बार भी मध्‍य प्रदेश की इंदौर सीट से लोकसभा चुनाव जीती हैं। इन्‍हें स्‍पीकर की भूमिका मिल सकती है। कर्नाटक से राज्‍यसभा सांसद एम वेंकैया नायडू, महाराष्‍ट्र से राज्‍यसभा सांसद पीयूष गोयल, आंध्र प्रदेश की सिकंदराबाद सीट से बीजेपी सांसद बंडारू दत्‍तात्रेय, महाराष्‍ट्र के चंद्रपुर से बीजेपी सांसद हंसराज अहीर, जालना से सांसद रावराहेब दानवे, डिंडोरी से सांसद हरिश्‍चंद्र चव्‍हाण, अहमदनगर से सांसद दिलीप कुमार गांधी को भी मोदी की कैबिनेट में जगह मिल सकती है। 
बिहार से राज्‍यसभा सांसद रविशंकर प्रसाद, पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी, देवरिया से सांसद कलराज मिश्र, दिल्‍ली की चांदनी चौक सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले हर्षवर्द्धन, अंबाला से रतन लाल कटारिया, गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह, फरीदाबाद से सांसद किशन पाल गुज्‍जर, झांसी से सांसद उमा भारती, ग्‍वालियर से सांसद नरेंद्र सिंह तोमर, मांडला से फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते, बेंगलुरू (साउथ) से सांसद अनंत कुमार, गोवा (नॉर्थ) से सांसद श्रीपद नाइक और आसनसोल से सांसद बने बाबुल सुप्रियो को मोदी की मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। साथ ही इसबार बिहार से राबड़ी देवी को पराजित करने वाले राजीव प्रताप रूढी मंत्रिपद से वंचित रह सकते हैं और महाराष्ट्र से गोपीनाथ मुंडे को भी इसबार मंत्रिमंडल से बाहर रखा जायेगा। सूत्रों के अनुसार इन्हें महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने की योजना है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: