मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाक्षय के खिलाफ एक मॉडल ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। पीड़
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाक्षय के खिलाफ एक मॉडल ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने मिथुन के बेटे पर दुष्कर्म, जबरदस्ती गर्भपात और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
इस मामले पर एक अधिकारी ने कहा कि, पीड़िता ने अपी शिकायत में कहा है कि, वह महाक्षय चक्रवर्ती के साथ 2015 से लेकर 20018 तक रिलेशनशिप में थीं। उस दौरान उन्होंने शादी का वादा किया था। इसके आगे उन्होंने कहा कि, एक बार वह अंधेरी वेस्ट के आदर्श नगर में स्थित महाक्षय के प्लैट को देखने के लिए गई थीं, जिसे उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। जब वह वहां गईं तो उन्होंने ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। महाक्षय ने उनसे गर्भपात कराने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने उन्हें पिल्स भी दिए। वह अक्सर महाक्षय से शादी के बारे में पूछा करती थीं, लेकिन जनवरी 2018 में उन्होंने कहा कि वह उनसे शादी नहीं कर सकते हैं, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने महाक्षय को कॉल किया था तो उनकी मां योगिता बाली ने उन्हें धमकी दी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता अपनी फैमिली के साथ हने के लिए दिल्ली चली गईं। उन्होंने महाक्षय और उनकी मां योगिता बाली के खिलाफ बेगमपुर पुलिस स्टेशन में जून 2018 में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 376,313 और अन्य सेक्शन के तहत मामला दर्ज किया था। यह जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। बाद में दिल्ली की एक कोर्ट ने इस केस में महाक्षय और उनकी मां को अग्रिम जमानत दे दी थी। वहीं, मार्च 2020 में दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला से उस जगह शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा, जहां पर यह घटना हुई थी। इसके बाद महिला ने इस साल जुलाई में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अब इश मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS