भारत ने किया पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण

बालासोर (ओडिशा)। भारत ने मंगलवार को पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया जो अपने साथ 500-1000 किलो तक का विस्फोटक ले जा सकता है। 350 किलोमीटर तक

बालासोर (ओडिशा)। भारत ने मंगलवार को पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया जो अपने साथ 500-1000 किलो तक का विस्फोटक ले जा सकता है। 350 किलोमीटर तक वार करनेवाले परमाणु क्षमता संपन्न पृथ्वी-2 का परीक्षण चांदीपुर के पास सैन्य अड्डे से किया गया।
ये आर्मी का यूज़र ट्रायल था। ज़मीन से ज़मीन पर वार करनेवाले इस मिसाइल को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मोबाइल लॉन्चर से लॉन्च किया गया। पूरे परीक्षण कार्यक्रम में आर्मी ने पृथ्वी-2 के प्रोडरक्शन रेंज से एक मिसाइल चुना और उसे स्टेटज़िक फोर्स कमांड और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की देख-रेख में एक अभ्यास के तौर प्रक्षेपित किया गया।
ओडिशा के तट से उड़े इस मिसाइल का निशाना बंगाल की खाड़ी में कहीं रखा गया था जिस पर पृथ्वी-2 ने सटीक हमला। भारत में ही निर्मित पहली इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल पृथ्वी-2 ने तकनीक तौर पर ख़ुद को साबित किया है।
इस तरह का अभ्यास बताता है कि भारत किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और कभी अपने मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है। लिक्विड प्रोपल्सन ट्विन इंजन से चलनेवाले पृथ्वी मिसाइल में 500 से 1000 किलोग्राम के विस्फोटक ले जाने की क्षमता है।
इससे पहले 3 दिसंबर को भी पृथ्वी-2 मिसाइल ने परीक्षण में ख़ुद को साबित किया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: