बे’सहारा’ हुई टीम इंडिया

सहारा का सहारा अब टीम इंडिया का नहीं मिलने वाला है। 12 साल से टीम इंडिया की जर्सी की पहचान बन चुका ‘सहारा’ अगले साल से क्रिकेटरों की जर्सी पर नही

सहारा
का सहारा अब टीम इंडिया का नहीं मिलने वाला है। 12 साल से टीम इंडिया की जर्सी की
पहचान बन चुका
सहाराअगले
साल से क्रिकेटरों की जर्सी पर नहीं दिखेगा। उसकी जगह स्टार ग्रुप का लोगो लेगा।
इस ग्रुप ने सोमवार को इसके अधिकार हासिल कर लिए। इसके साथ ही उसके पास टीम इंडिया
के मैचों के प्रसारण
, सीरीज टाइटल और टीम प्रायोजन के अधिकार
हो गए हैं। स्टार इंडिया प्रा लि भारतीय क्रिकेट टीम का नया प्रायोजक बन गया है।
वह प्रायोजन अधिकार के बदले बीसीसीआई को भारतीय टीम के हर मैच के बदले 1.92 करोड़
रुपए देगा। साथ ही
, आईसीसी मैच के लिए 60 लाख रुपए देगा।

लगभग
203 करोड़ का यह अनुबंध जनवरी 2014 से 31 मार्च 2017 तक के लिए है। इसके साथ ही
बीसीसीआई और सहारा का करीब 12 साल से चला आ रहा साथ खत्म हो गया है। सहारा अभी हर
अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए 3.34 करोड़ रूपए दे रहा है। उसका करार 31 दिसंबर तक है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: