वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज एक टीवी शो के दौरान ये कह कर सबको चौंका दिया कि "वो दुबारा राष्ट्रपति इसलिए बने हैं कि उनकी बेटि
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज एक टीवी शो के दौरान ये कह कर सबको चौंका दिया कि “वो दुबारा राष्ट्रपति इसलिए बने हैं कि उनकी बेटियां डेटिंग न कर सके।” ओबामा ने कल स्टीव हार्वी के कॉमेडी शो में अपने दुबारा राष्ट्रपति बनने के सवाल का जवाब देते हुए मज़ाकिया अंदाज में कहा कि मेरा दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एक कारण यह भी था कि उनकी बेटियां डेटिंग न कर सके क्यूंकि मेरे पास बंदूकधारी हैं, जो हमेशा उनके आस-पास रहते हैं, हमेशा उनपर नज़र रखने के लिए।
वैसे उन्होंने ये माना कि उनकी दोनों बेटियाँ आलिया (15) और साशा (12) अगर डेटिंग करना शुरू भी कर देती हैं, तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। बराक ओबामा का यह साक्षात्कार व्हाइट हाउस में ही रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने कहा कि आपको जानकारी होगी कि मेरा कार्यकाल लगभग उनके हाईस्कूल तक जारी रहेगा। मेरे दोनों बच्चे अच्छा कर रहे हैं, लेकिन वे तेजी से परिपक्व भी हो रही हैं।
ओबामा ने कहा कि लेकिन मुझे इस बात की चिंता भी होती है कि मैं अपनी बेटियों के सामान्य जीवन में बाधा हूं। मैंने उन्हें रिश्तों के संबंध में अच्छा निर्णय लेना सीखाया है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मैं सोचता हूं कि किसी भी व्यक्ति के लिए राष्ट्रपति की बेटी को डेटिंग के लिये पूछना ही अपने आप में डर पैदा करने वाला है।
साक्षात्कार के बाद राष्ट्रपति अपने पूरे परिवार के साथ दो सप्ताह की छुट्टी के लिए हवाई द्वीप रवाना हो गये।

COMMENTS