बहुगुणा देंगे इस्तीफ़ा, हरीश रावत होंगे नये सीएम?

नई दिल्ली। ख़बर है कि कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को इस्तीफ़ा देने के लिए कह दिया और वो कभी भी इसकी औपचारिक घोषणा

नई दिल्ली। ख़बर है कि कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को इस्तीफ़ा देने के लिए कह दिया और वो कभी भी इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बहुगुणा शुक्रवार तक अपना इस्तीफ़ा सौंप देंगे। 

प्रदेश कांग्रेस में काफ़ी वक़्त से गतिरोध चला आ रहा था और एक बड़ा धड़ा विजय बहुगुणा के ख़िलाफ़ है। और इसी के दबाव में कांग्रेस आलाकमान ने ये निर्णय लिया है। बहुगुणा पर उत्तराखंड त्रासदी के बाद राहत कार्यों में गड़बड़ी को लेकर भी आरोप लगे लेकिन अधिकतर विधायक उनके साथ आ गये जिससे उस वक़्त उनकी कुर्सी बच गई। 
हालांकि तभी आलाकमान की नज़रों में भी बहुगुणा किरकिरी बन गये थे और आख़िरकार बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेतृत्व ने इस पर फ़ैसला ले लिया। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में प्रदेश कांग्रेस और विजय बहुगुणा को अवगत करा दिया गया है और शुक्रवार को उनके इस्तीफ़े के साथ ही विधायक दल बैठकर नए नाम पर विचार करेगा। बहुत मुमकिन है कि हरीश रावत उत्तराखंड के अगले सीएम हों।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: