मुंबई: कामयाबी की एक नई उचाई छू रहे हिंदी सिनेमा के मशहूर और सबके दिलों पर कम समय में राज करने वाले अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो प
मुंबई: कामयाबी की एक नई उचाई छू रहे हिंदी सिनेमा के मशहूर और सबके दिलों पर कम समय में राज करने वाले अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर अपनी आनेवाली फिल्म ‘छलांग’ के लिए पीटी टीचर की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों का एक फिर से अभिनात को उतना ही प्यार मिला है जितना उनकी बाकी फिल्मों पर। वजह है कि राजकुमार राव की अदाकारी, उनकी एक्टिंग का हर कोई दिवाना है। लेकिन इसी दौरान उन्होंने एक खुलासा किया है कि, वो फिल्मों में आने से पहले गुड़गांव के एक स्कूल में ड्राम शिक्षक थे।
वैसे फिल्म इंडस्ट्री में यह देखा गया है कि कलाकारों का जिवन दिखने में जितना आसान लगाता है असल में उतना होता नहीं है। न जाने कितनी असफलताओं के बाद उन्हें यह सफलता हासिल होती है। इसी कड़ी में राजकुमार राव भी हैं, उन्होंने कहा कि, कॉल सेंटर अभी गुड़गांव में आना शुरू हुआ था और मेरे दोस्तों में से अधिकांश कॉल सेंटर की नौकरियों में शामिल हो गए थे और मैं वास्तव में भाषा के साथ अच्छा नहीं था। अतिरिक्त पॉकेटमनी कमाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, तो मैंने सोचा कि मुझे अतिरिक्त पॉकेट मनी पाने के लिए क्या करना चाहिए? तब मैं कॉलेज के दूसरे साल में था।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, मैंने सोचा कि मुझे वही करना चाहिए जो मुझे बहुत पसंद है इसलिए मैंने गुड़गांव के सेक्टर 14 में केवी पब्लिक स्कूल जिसे कहा जाता है, उसके वार्षिक दिवस समारोह के लिए 1 नाटक किया। मैं वहां 3 महीने रहा और फिर मैंने खुद पर ध्यान केंद्रित किया और सीखा। उन्होंने कहा कि छात्र मुझसे प्यार करते हैं क्योंकि हम उन्हीं के उम्र के थे। इसके आगे अभिनेता ने कहा कि वास्तव में उम्र का अंतर नहीं था। इसलिए वह मेरे साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार किया करते थे।
अब फिल्म के बारे में बात करे तो ‘छलांग’ अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित फिल्म में राजकुमार राव के साथ नुसरत भरुचा, सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, जीसान आय्यूब, इला अरुण और जतिन सरना जैसे थिएटर आर्टिस्ट नजर आएंगे। फिल्म 13 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS