प्रशांत की पीसी हाईजैक ! हिंदू रक्षा दल का हंगामा।

नई दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रशांत भूषण की प्रेस कांफ्रेस से पहले हिंदू रक्षा दल के लोगों ने जबरदस्त हंगामा किया। हिंदू रक्षा दल के विष्णु ग

नई दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रशांत भूषण की प्रेस कांफ्रेस से पहले हिंदू रक्षा दल के लोगों ने जबरदस्त हंगामा किया। हिंदू रक्षा दल के विष्णु गुप्ता नाम का एक शख्स पीसी की जगह पर पहुंचा और उसने प्रशांत भूषण के खिलाफ नारेबाज़ी शुरू कर दी।

ये शख्स प्रशांत को देश का गद्दार बता रहा था। हाथों में पोस्टर लिए इस शख्स की मांग थी कि कश्मीर पर प्रशांत के बयान पर पार्टी उन्हें बर्खास्त कर दे। साथ ही पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। हंगामा काफी देर चलता
रहा और प्रशांत भूषण को प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ कर जाना पड़ा।

बीजेपी कांग्रेस पर निशाना

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से बाहर निकलते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि अटैक की इन घटनाओं से बीजेपी और कांग्रेस जैसी पार्टियों का कल्चर सामने आ रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रशांत भूषण के बयान पर गाज़ियाबाद में आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर हमला किया गया था।

क्या है पूरा मामला?
दरअस्ल 5 जनवरी को आजतक टीवी चैनल पर एक इंटरव्यू में आप के नेता प्रशांत भूषण ने कश्मीर मसले पर अपनी राय जताते हुए कहा था कि कश्मीर के अंदर सेना की मौजूदगी रहे या ना रहे, इस बात पर जनता की राय जाननी चाहिए। प्रशांत भूषण के इस बयान पर बीजेपी समेत तमाम छोटे-छोटे दल इसका विरोध कर रहे हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: