पेट्रोल भी हुआ महंगा

नई दिल्ली। सिर्फ डीज़ल ही नहीं पेट्रोल की क़ीमतें भी देर रात से बढ़ चुकी हैं। आज से पेट्रोल 41 पैसे महंगा हो गया है। ऐसा सरकार के डीलरों के कमीशन

नई दिल्ली। सिर्फ डीज़ल ही नहीं पेट्रोल की क़ीमतें भी देर रात से बढ़ चुकी हैं। आज से पेट्रोल 41 पैसे महंगा हो गया है। ऐसा सरकार के डीलरों के कमीशन में बढ़ोतरी के फ़ैसले के बाद हुआ। सरकार ने 21 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन बढ़ाया तो पेट्रोलियम कंपनियों ने 20 पैसे पेट्रोल के दाम बढ़ा दिये।

41 पैसे प्रति लीटर की इस बढ़ोतरी में अभी मूल्य वर्धित कर (वैट) जुड़ा हुआ नहीं है। दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 71.02 रुपये बढ़कर 71.51 रुपये पहुंच गया है। वहीं यहां डीज़ल 53.67 रुपये से बढ़कर 53.80 रुपये पहुंच गया है।

इससे पहले 1 नवंबर को पेट्रोल की कीमत 1.15 रुपये प्रति लीटर घटी थी।


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि पेट्रोल पंप डीलरों का डीजल पर कमीशन 1,089 रुपये प्रति किलोलीटर (प्रति हजार लीटर) से बढ़ाकर 1,186 रुपये प्रति किलोलीटर किया गया है। वहीं पेट्रोल पर डीलरों का कमीशन 21 पैसे बढ़ाकर 1.95 रुपये प्रति लीटर किया गया है.।
पेट्रोल व डीजल के नए दाम

पेट्रोल की नई क़ीमत

दिल्ली
पहले- 71.02 रु.    अब- 71.51 रु.  अंतर- 49 पैसे

कोलकाता
पहले- 78.07 रु.    अब- 78.60 रु.    अंतर- 53 पैसे

मुंबई
पहले- 78.04 रु.    अब- 78.56 रु.     अंतर- 52 पैसे

चेन्नई
पहले- 74.22 रु.    अब- 74.71 रु.     अंतर- 49 पैसे

(दाम रुपये प्रति लीटर में)

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: