पीएम मोदी होंगे विनाशकारी: मनमोहन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वो देश के पीएम बनने के लायक नहीं हैं और अगर वो पीएम बनते हैं तो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वो देश के पीएम बनने के लायक नहीं हैं और अगर वो पीएम बनते हैं तो ये देश के लिए विनाशकारी होगा। उन्होंने 2002 दंगों को याद करते हुए कहा कि अहमदाबाद की सड़कों पर मासूमों का क़त्ल-ए-आम हुआ।

उन्होंने कहा कि हमें अफसोस है कि हमारा काम लोगों तक नहीं पहुंचा। इससे पहले उन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने इसके लिए माना कि सरकार का काम लोगों तक नहीं पहुंच सका। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण इलाकों तक विकास पहुंचा है, लोगों की प्रति व्यक्ति 4 गुणा तक बढ़ी है।

हालांकि प्रधानमंत्री ने महंगाई को लेकर एक तरह से अपनी सरकार को असफल करार दिया। उन्होंने कहा कि हम बढ़ती महंगाई को रोक नहीं सके, वहीं उन्होंने ये भी कहा कि देश में बेरोज़गारी बढ़ी है और हम लोगों को रोज़गार देने में उस हद तक सफ़ल नहीं रहे।

राहुल होते तो सरकार मज़बूत होती
प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की तारीफ़ करते हुए कहा कि अगर वो सरकार में होते तो सरकार को मज़बूती मिलती।

अगले चुनावों के बाद नये पीएम को कार्यभार दूंगा: मनमोहन
संवाददाताओं से बात करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ये साफ़ कर दिया है कि वो अब 2014 के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 लोकसभा चुनावों तक वो प्रधानमंत्री बने रहेंगे और उसके बाद नए प्रधानमंत्री को कार्यभार सौंपेंगे।

दिल्ली में वो संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। हाल ही में उनके पीएम दफ़्तर छोड़ने की ख़बरें आई थीं और राहुल गांधी के यूपीए2 में ही प्रधानमंत्री बनने की ख़बरें आई थीं जिसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खारिज करते हुए कहा कि वो 2014 तक प्रधानमंत्री बने हुए हैं।
उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी इस्तीफ़ा देने की नहीं सोची और अपने काम को ईमानदारी के साथ किया है। राहुल के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास उनकी जगह लेने की पूरी योग्यता है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं पार्टी सही वक़्त पर फ़ैसला लेगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: