पटना। सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार के प्रदेश में महज 12 हजार रूपए में लड़कियों को बेचा जा रहा है। ये घटना गुरूवार की है जब प्रियंका के
पटना। सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार के प्रदेश में महज 12 हजार रूपए में लड़कियों को बेचा जा रहा है। ये घटना गुरूवार की है जब प्रियंका के पिता ने महज 12 हजार रुपए में अपनी बेटी का सौदा कर दिया। वो भी 12 साल की प्रियंका को 42 साल के उम्रदराज मर्द विकास को बेच दिया। पिता संजय अपनी बेटी प्रियंका को विकास के हवाले कर वापस लौट रहा था, इसी बीच इस मामले की जानकारी आस पास के लोगों को लग गई और पूरा मामला उजागर हो गया। इस मामले में विकास के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस के सामने संजय ने कहा कि दिन रात काम करने के बाद भी हम अपने परिवार की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे थे। इसको लेकर प्रति दिन घर में कलह होता रहता था। अंतत: हमने ये कदम उठाया। संजय कहता है कि विकास ने उसे 12 हजार रूपए दिए। इसके साथ ही उसने कहा कि प्रियंका को ठीक से रखेगा। उसके इस अश्वासन के बाद हमने अपनी बेटी की शादी करने का निर्णय लिया।
दूसरी ओर गांव वालों का कहना है कि विकास गांव की भोली भाली लड़की को शादी का झांसा देकर ले जाता है। फिर वो उन्हें देह व्यापार की मंडी ले जाकर बेच देता है। बहरहाल इस मामले में स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
COMMENTS