नहीं गिरेगी केजरीवाल सरकार, बीजेपी पास कराएगी जनलोकपाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनलोकपाल बिल पास न होने पर सरकार गिराने के फ़ैसले पर बीजेपी ने तीखी टिप्पणी की है और कहा है

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनलोकपाल बिल पास न होने पर सरकार गिराने के फ़ैसले पर बीजेपी ने तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को भागने नहीं देगी और जनलोकपाल बिल को समर्थन करेगी।

बीजेपी नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. हर्ष वर्धन ने ट्वीट कर के कहा है कि, “बीजेपी अरविंद केजरीवाल को इस्तीफ़ा देने और भागने की इजाज़त नहीं देगी। हम भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए कटिबद्ध हैं और जनलोकपाल का समर्थन करते हैं। हमें एक प्रति भेजिए।” इससे बाद के ट्वीट में अरविंद केजरीवाल पर तल्ख होते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने लिखा कि ड्रामा बंद करिये, आप बस जनलोकपाल के बारे में हो हल्ला कर रहे हैं लेकिन आपने विधानसभा सदस्यों को उसकी एक प्रति तक नहीं भेजी।

उन्होंने ये भी साफ़ किया है कि बीजेपी ने कभी भी जनलोकपाल बिल का विरोध नहीं किया है लेकिन जिस तरह से केजरीवाल ने राजनीतिक ड्रामा कर के संविधान और क़ानून का अनादर किया है। ट्वीट में उनकी बात पूरी नहीं है लेकिन समझा जा सकता है कि वो अरविंद केजरीवाल के सियासी तरीकों पर सवाल उठा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने साफ़ किया है कि 15 फरवरी को स्वराज बिल और 16 फरवरी को जनलोकपाल बिल पास नहीं हुआ तो वो सरकार गिरा देंगे। उन्होंने कहा है कि वो राजनीति में सरकार बनाने और मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि लोगो ंके हितों के लिएक़ानून बनाने के लिए आए हैं और अगर विपक्ष इनका विरोध करता है तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
अब ज़ाहिर है कि विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वो जनलोकपाल बिल के साथ है, ऐसे में 16 फरवरी को जनलोकपाल बिल विधानसभा से पास होने के आसार बढ़ गये हैं और अरविंद केजरीवाल की सरकार भी गिरती नहीं दिखती।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: