नयी दिल्ली। आज दिल्ली प्रदेश को एक आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री मिल गया। लेकिन इसके बाद "आप" का अगला टारगेट क्या है? दरअसल "आप" अब अपना अगला टार
नयी दिल्ली। आज दिल्ली प्रदेश को एक आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री मिल गया। लेकिन इसके बाद “आप” का अगला टारगेट क्या है? दरअसल “आप” अब अपना अगला टारगेट बना रही है दिल्ली के पड़ोस में बसे प्रदेश हरियाणा को। आप के संस्थापक सदस्य और इनके कर्मक्षेत्र में कृष्ण की भूमिका अदा करने वाले शख्स योगेन्द्र यादव का तो यही कहना है। योगेन्द्र यादव, अरविन्द केजरीवाल रुपी अर्जुन के लिए पूरे चुनाव में कृष्ण रुपी सारथी का काम कर रहे थे। खबर जोन के सूत्रों के मुताविक चुनाव का पूरा दिशा निर्देश योगेन्द्र यादव ही तय करते थे। अब दिल्ली में फ़तेह पताका फहराने के बाद वो हरियाणा जितने की तैयारी में जुट गए हैं।
सोशल साईट ट्वीटर पर योगेन्द्र यादव ने दो ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने साफ़ तौर कहा है कि “दिल्ली हुई हमारी, अब हरियाणा की बारी”। अब मेरा ज्यादातर समय हरियाणा में ही बीतेगा।” उनके इस ट्वीट से साफ़ ज़ाहिर होता है कि अब वो हरियाणा के लिए कूच करने वाले हैं। उन्होंने आगे इस खबर को अपने ट्वीट में मानते हुआ लिखा भी है कि “कल सुबह मैं हरियाणा के लिए निकल रहा हूँ।” अब देखना ये है कि दिल्ली में परिवर्तन की बयार चलाने के बाद अब हरियाणा में “आप” की कैसी आंधी चलती है? लेकिन एक बात तो दावे के साथ सत्य है कि जिस तरह से दिल्ली में झंडा लहराने के बाद विपक्षी इन पर बिफरे पड़े हैं, अब हरियाणा आने की खबर तो इनकी हालत और ज्यादा पतली कर देगी।

COMMENTS