डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी के जेल से रवानगी पर लगाई रोक, पंजाब से खाली हाथ लौटी पुलिस

पंजाब: पंजाब के रोपड़ जिला जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को यूपी लाया जाना था। जिसके लिए यूपी पुलिस की पचास सदस्यीय टीम पंजाब गई थी लेकिन उन्ह

पंजाब: पंजाब के रोपड़ जिला जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को यूपी लाया जाना था। जिसके लिए यूपी पुलिस की पचास सदस्यीय टीम पंजाब गई थी लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पंजाब के मेडिकल बोर्ड ने मुख्तार का स्वास्थ्य खराब बताया है और उन्हें तीन महीने का कंप्लीट बेड रेस्ट करने को कहा गया है।
डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी की रीढ़ की हड्डी में समस्या, मधुमेह और डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित बताते हुए तीन माह तक बेड रेस्ट की सलाह दी है। मुख्तार अंसारी के घोखे के कागजात तैयार कराकर शस्त्र लाइसेंस लेने तथा इस काम में सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों की मदद मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद मामले की जांच CBI को सौंप दी गई थी। फिर वर्ष 1997 में चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें मुख्तार, रुद्र प्रताप शस्त्र लिपिक, दिलदार अहमद आयुष लिपिक, मुहम्मद अरशद लिपिक, राम लखन सिंह डिप्टी कलेक्टर आरोपी बनाए गए।
इस मामले में मुख्तार को 21 अक्टूबर को प्रयागराज में विशेष कोर्ट में पेश होना है। इसके मद्देनजर मुख्तार को लेने जनपद पुलिस की टीम 18 अक्टूबर को पंजाब पहुंची थी। वहां बताया गया कि मुख्तार की तबीयत ठीक नहीं है। रोपण के सिविल सर्जन डॉ. दविंदर कुमार ने कहा कि, डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर मुख्तार अंसारी का मेडिकल किया गया, उसकी रीढ़ की हड्डी में समस्या है और वह शुगर के अलावा डिप्रेशन की बीमारी से भी पीड़ित है। डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी को तीन महीने का बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। वहीं, रोपड़ जेल प्रशासन ने इसी मेडिकल के आधार पर यूपी पुलिस को मना किया है कि मुख्तार अंसारी इतना लंबा सफर करने के लिए सक्षम नहीं है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: