डर गये यात्री, जब दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से निकला धुंआ

ग़ाज़ियाबाद। दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस से धुंआ निकलने से ग़ाज़ियाबाद में ट्रेन में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि

ग़ाज़ियाबाद। दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस से धुंआ निकलने से ग़ाज़ियाबाद में ट्रेन में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के ब्रेक जाम हो गये थे जिस वजह से ये धुंआ उठा था।
बुधवार सुबह ट्रेन दिल्ली से लखनऊ जा रही थी, उसी दौरान करीब 7 बजे ग़ाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले यात्रियों ने ट्रेन के पहियों से धुंआ निकलता देखा, और शोर मचाया तो ट्रेन को ग़ाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन ग़ाज़ियाबाद के करीब पहुंची थी तो अचानक इसके ब्रेक जाम हो गये। और ट्रेन काफ़ी तेज़ चल रही थी जिससे पहियों से धुंआ निकलने लगा।
हालांकि 15 मिनट में तकनीकी दिक्कतों को दूर कर दिया गया और ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: