कुलगाम जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। घटन
कुलगाम जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। घटनास्थल से पुलिस को एख M4 राइफल और एक पिस्टर मिले हैं। पुलिस (कश्मीर जोन) ने कहा कि, मृतक आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद राज्य की पुलिस, एक राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF के जवानों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि, कुलगाम लके चिंगाम इलाके में यह मुठभेड़ हुई। इलाके में 2 से 3 की संख्या में आतंकवादियों की मौजूदगी पर पहुंचे दल पर फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। जानकारी मिलने तक पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। आने और जाने के रास्ते बंद कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जौनपोरा के सुगम गांव में 12 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ती आतंकियों को मार गिराया था। इनके पास से AK47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद की गई थी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS