नई दिल्ली। भारतीय सीमा में घुसपैठ को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खबरों के मुताबिक नए घटनाक्रम में लद्दाख के चुमुर इला
नई दिल्ली। भारतीय सीमा में घुसपैठ को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खबरों के मुताबिक नए घटनाक्रम में लद्दाख के चुमुर इलाके में लगभग 300 चीनी सैनिकों ने 100 भारतीय सैनिकों को घेर लिया है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस इलाके में रविवार से ही घेराबंदी जारी है और दोनों तरफ की सेनाएं आमने-सामने हैं।
गौरतलब है कि 11 सितंबर को सीमा पर तनाव बढ़ाते हुए चीनी सेना 500 मीटर अंदर भारतीय सीमा में घुस आई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में तंबू भी गाड़ दिए। करीब 30 चीनी सैनिक लद्दाख के डेमचोक क्षेत्र में 500 मीटर तक अंदर घुस आए। हालांकि, इनसे निपटने के लिए क्षेत्र में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के 70 जवानों को वहां तैनात किया गया है।
पिछले ही महीने आई खबरों के मुताबिक चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर 25 किलोमीटर तक घुस आए थे। इस तरह की घटनाओं में पिछले 2 सालों में तेजी से इजाफा हुआ है। अकेले साल 2014 में ही अब तक चीनी सैनिकों की घुसपैठ की 300 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
यह सब तब हो रहा है, जब चीन के राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। कुछ विदेश मामलों के जानकारों का मानना है कि जब भी भारत में किसी चीनी प्रतिनिधि का कार्यक्रम तय होता है तो चीन ऐसा ही कूटनीतिक दबाव भारत पर बनाने की कोशिश हमेशा करता है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS