गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: बुधवार को 77 वर्ष की आयु में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (Mridula Sinha) का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग

नई दिल्ली: बुधवार को 77 वर्ष की आयु में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (Mridula Sinha) का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है। मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मीं सिन्हा विख्यात हिंदी लेखिका होने के साथ-साथ बीजेपी की वरिष्ठ नेता भी थीं।
मृदुला सिन्हा के, निधन पर शोक जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, श्रीमती मृदुला सिन्हा जी को जनता की सेवा के लिए किए गए उनके प्रयासों के चलते याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना शांति।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ बीजेपी नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दु:खद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थीं, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं ॐ शान्ति।
बताते चलें कि, मृदुला सिन्हा 26 अगस्त, 2014 से लेकर 2 नवंबर 2019 तक गोवा की राज्यपाल थीं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी रही थीं। उनकी प्रकाशित किताबों में राजपथ से लोकपथ पर, नई देवयानी, ज्यों मेंहदी को रंग, घरवास, देखने में छोटे लगें, सीता पुनि बोलीं आदी शामिल हैं।
Former Goa Governor Mridula Sinha passes away

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: