नई दिल्ली। देश के सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रिय पार्टियां अपने चुनावी अभियान में लग चुके हैं। लेकिन जनता की नज़र अब तक आम आदमी पार्टी की तरफ थी क्य
नई दिल्ली। देश के सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रिय पार्टियां अपने चुनावी अभियान में लग चुके हैं। लेकिन जनता की नज़र अब तक आम आदमी पार्टी की तरफ थी क्यूंकि ‘आप’ ने अभी तक अपना वृहत चुनावी अभियान शुरू नहीं किया था, जिससे जनता को लगने लगा था कि पार्टी सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित रह जायेगी। लेकिन आज से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूकेंगे।
दरअसल केजरीवाल आज लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की कैंपेनिंग की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं। झाड़ू चलाओ बेइमान भगाओं यात्रा के दौरान अरविंद 3 दिनों तक यूपी के अलग-अलग शहरों में रोड शो के जरिए लोगों से सीधे रूबरू होंगे। आज सुबह केजरीवाल कौशांबी में आप के दफ्तर से रैली की शुरुआत कर रहे हैं। हापुड़, मुरादाबाद, बरेली में रोड करते हुए केजरीवाल हरदोई पहुंचेंगे। रदोई में रात गुजारने के बाद 2 मार्च की सुबह उन्नाव के रास्ते अरविंद कानपुर पहुचेंगे जहां सुबह 11 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे। कानपुर में केजरीवाल स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।
3 मार्च को केजरीवाल मुलायम परिवार के गढ़ इटावा में भी रोड शो करेंगे और उसके बाद आगरा में रोड शो के लिए निकल जायेंगे। इस पूरे रास्ते रोड शो को हिट बनाने के लिए पार्टी ने जोरदार तैयारियां की हैं। इस रोड शो के जरिए केजरीवाल यूपी के एक बड़े हिस्से के लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करना चाहते हैं। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली में सफलता का झंडा लहराने के बाद केजरीवाल मुलायम और मायावती के किले को कितना भेद पाते हैं.
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS