अमेठी। राहुल गांधी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी की तरफ़ से अमेठी से चुनाव लड़ने की तैयरियों में जुटे कुमार विश्वास ने बृहस्पतिवार को कहा कि वो अमेठी म
अमेठी। राहुल गांधी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी की तरफ़ से अमेठी से चुनाव लड़ने की तैयरियों में जुटे कुमार विश्वास ने बृहस्पतिवार को कहा कि वो अमेठी में घर बनाएंगे और वहां के लोगों के साथ रहेंगे, ना कि युवराज (राहुल गांधी) की तरह राजमहल में रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वो अमेठी नहीं छोड़ेंगे, और वो एक नौकर हैं युवराज नहीं। कुमार ने कहा कि वो अमेठी में अपना घर बनाएंगे। विश्वास ने कहा कि, “राहुल दावा करते हैं कि अमेठी की जनता उनका परिवार है… लेकिन वो राजमहल में रहते हैं और हवाई यात्रा करते हैं जबकि यहां के लोगों के पास उनके सर के ऊपर छत तक नहीं है… ये कैसा पारिवारिक रिश्ता है?”
राहुल गांधी पर हमले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि, “राहुल अमेठी में विकास की कहानियां सुनाते रहते हैं लेकिन यहां वो कहीं नहीं दिखता… वो हमेशा लोगों को आश्वासन से खींचने की कोशिश करते हैं लेकिन अब लोगों को सच्चाई पता चलने लगी है।”
COMMENTS