कांग्रेस का दामन छोड़ सपा में शामिल हुईं अन्नू टंडन, कहा- अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है मकसद

लखनऊ: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन सोमवार को सपा में शामिल हो गईं। उन्होंने अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ कार्यालय

लखनऊ: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन सोमवार को सपा में शामिल हो गईं। उन्होंने अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ कार्यालय में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टंडन ने बीते शनिवार को ही अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल होने की घोषणा की थी।
सपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि, मेरे सपा में शामिल होने का कारण अखिलेश यादव खुद हैं। उन्होंने अपनी सरकार में जितना काम किया उससे ज्यादा करना संभव नहीं था। अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री बनें यही मेरा मकसद है। कांग्रेस छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने करीब 15 वर्ष कांग्रेस में गुजारे हैं और मुझे राहुल गांधी व सोनिया गांधी से भरपूर स्नेह मिला है लेकिन मैं 2019 के बाद से निराश थी जिसके बाद मैंने तय किया कि अब जनता के लिए काम करना है तो कांग्रेस छोड़ना पड़ेगा।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, यूपी में कांग्रेस का संगठन अभी इतना मजबूत नहीं है कि भाजपा का सामना कर सके। अन्नू टंडन वर्ष 2009 में कांग्रेस से चुनाव जीतकर जिले की सांसद बनी थीं। 2014 व 2019 का भी चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। उपेक्षा व प्रदेश नेतृत्व से नाराज होकर उन्होंने 29 अक्टूबर को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार शाम उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। इससे पहले उन्होंने अपने ऑडियो मैसेज के जरिए अपने सभी समर्थकों से सपा का साथ देने की अपील की थी। 
वहीं, अखिलेश यादव ने अन्नू टंडन और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि, उन्नाव का सांसद रहने के दौरान उन्होंने गरीबों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़ों का जितना नुकसान कर रही है उतना कभी किसी ने नहीं किया। जनता भाजपा से नाराज है और आने वाले उपचुनाव में जनता का गुस्सा नजर आएगा और पता चल जाएगा कि जनता क्या चाहती है?

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: