आफताब शिवदसानी ने लिए साथ फेरे

मुंबई। खबर है कि अभिनेता आफताब शिवदसानी से अपनी गर्लफ्रेंड निन दुसांज से शादी कर ली है। बताया जाता है कि दोनों ने हाल में अपने परिवारों के खास

मुंबई। खबर है कि अभिनेता आफताब शिवदसानी से अपनी गर्लफ्रेंड निन दुसांज से शादी कर ली है। बताया जाता है कि दोनों ने हाल में अपने परिवारों के खास लोगों की मौजूदगी में एक छोटे से समारोह में शादी की है। इससे पहले कि आफताब की शादी की खबर मीडिया तक पहुंचती वो अपनी दुल्हनिया को लेकर हनीमून के लिए भी निकल लिए। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि आफताब और निन हनीमून पर कहां गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि आफताब और निन अपने खास दोस्तों को एक रिसेप्शन देंगे, जिसके लिए उन्होंने भारत में अलग-अलग लोकशन देखी हैं। आफताब और निन की दोस्ती काफी पुरानी थी। निन 2012 में भारत में शिफ्ट हुई थीं। इससे पहले वे हाँगकाँग में एक लग्जरी ब्रांड के लिए काम करती थीं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: