नई दिल्ली। दिल्ली के भावी सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार शाम को गोल डाकखाना के पास ट्रैफिक जाम में फंस गए। हालांकि जब उनसे इस बाबत पूछा गया तो उन्हों
नई दिल्ली। दिल्ली के भावी सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार शाम को गोल डाकखाना के पास ट्रैफिक जाम में फंस गए। हालांकि जब उनसे इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को हर रोज लगने वाले इस तरह के जाम से निजात दिलाने की कोशिश करेगी।
चर्च गए थे केजरीवाल
आपको बता दें कि केजरीवाल गोल डाकखाना चर्च से लौट रहे थे। इससे पहले क्रिसमस के मौके पर वो चर्च में पहुंचे और उन्होंने वहां प्रार्थना की अरविंद ने कहा कि वो यहां प्रभु यीशु से भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए प्रार्थना करने आए हैं। केजरीवाल ने विशप से भी मुलाकात की। हालांकि केजरीवाल यहां किसी भी राजनीतिक सवालों का जवाब देने से बचते नज़र आए। उन्होंने कहा कि वो यहां सिर्फ प्रार्थना के लिए आए हैं और राजनीतिक सवालों का बाद में जवाब देंगे।

COMMENTS