ऑस्ट्रिया के विएना शहर में हुई गोलीबारी में सात की मौत, कई घायल, एक हमलावर ढेर

HomeUncategorized

ऑस्ट्रिया के विएना शहर में हुई गोलीबारी में सात की मौत, कई घायल, एक हमलावर ढेर

ऑस्ट्रिया: विएना शहर में एक यहुदी उपासनागृह के पास हुई गोलीबारी में सात लोगों की मारे जाने की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को विय

देश के विकास के लिए पर्यटन ज़रूरी – नरेंद्र मोदी
भारत को ज़रुरत है विज्ञान और टेक्नोलॉजी टीवी चैनल की
आम आदमी की तरह गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे सीएम केजरीवाल

ऑस्ट्रिया: विएना शहर में एक यहुदी उपासनागृह के पास हुई गोलीबारी में सात लोगों की मारे जाने की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को वियना शहर के बीच में एक यहुदी उपासनागह के पास हुई गोलीबारी में सात लोग मारे गए। स्पुतनिक के एक प्रसारक ने कहा कि, पुलिस ने हमलावरों में से एक को मार गिराया है, लेकिन उसके साथी फरार हो गए हैं।

वहीं, वियना शहर की पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि, इसमें कई लोग घायल हुए हैं। वियना पुलिस विभाग ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि, वियना इनर सिटी जिले में पुलिस एक बड़ा ऑपरेशन चला रही है। अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति की जांच कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहूदी उपासनागृह के पास सड़क पर लगभग 50 राउंड गोलियां चलाई गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, कुल छह जगहों पर हमला हुआ है। कई हमलावरों ने राइफल के साथ गोलीबारी की। एक पुलिस अफसर सहित कई घायल हुए हैं। एक हमलावर को मार गिराया गया है। विएना पुलिस ने अपने एक अन्य ट्वीट में लोगों को इस हमले के प्रति सावधानी बरतने को कहा है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देने के साथ ही साथ पुलिस ने अफवाहों से भी दूर रहने को कहा है। पुलिस ने लिखा कि “अभी भी सक्रिय: घर पर रहें! यदि आप सड़कों पर हैं, तो आश्रय लें! खुद को सार्वजनिक स्थानों से दूर रखें, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग न करें!”

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: