नई दिल्ली। अरविन्द केजरीवाल के राजनीति में आने के सवाल पर ज़बरदस्त हमला करने वाली पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी और अन्ना हज़ारे के सहयोगी किरण बेदी भी राजनी
नई दिल्ली। अरविन्द केजरीवाल के राजनीति में आने के सवाल पर ज़बरदस्त हमला करने वाली पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी और अन्ना हज़ारे के सहयोगी किरण बेदी भी राजनीती में आ रही हैं. आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भाजपा अब लोकसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर दिखाई पड़ रही है। ऐसे में किरण बेदी का भाजपा में शामिल होने के साथ उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। यहीं नहीं उन्हें दिल्ली की चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ाए जाने की बात चल रही है। जहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और आम आदमी पार्टी के आशुतोष मैदान में हैं।
समाजसेवी अन्ना हजारे की सहयोगी और पूर्व महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की छवि एक तेज तर्रार अफसर की रही है। साथ ही उनकी सोशल एक्टिविटी भी लगातार चर्चा में रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि किरण बेदी आम आदमी पार्टी की बेहतर काट हो सकती है। बेदी आम आदमी पार्टी पर लगातार निशाना भी साधती नजर आ रही है। इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि किरण सिब्बल और आशुतोष दोनों को ही अच्छी टक्कर दे सकती हैं।
गढ़ में ही गायब हो गया है ‘मोदी मैजिक’
गौरतलब हो कि जहाँ अन्ना हज़ारे ममता बनर्जी की पार्टी का सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन उनके दो सबसे करीबी सहयोगी जनरल वी.के. सिंह और किरण बेदी भाजपा की तरफ मुखातिब हो गए हैं. आम आदमी पार्टी ने चाँदनी चौक सीट पर आशुतोष के नाम की घोषणा करके एक चौंकाने वाला फैसला किया। शुरुआत में इन्हीं दो नामों में जोरदार टक्कर होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन अगर किरण बेदी यहां से भाजपा की उम्मीदवार बनती हैं तो यहां एक बहुत ही रोचक और मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
COMMENTS