किरण बेदी ने “आप” के जनमत संग्रह पर उठाए सवाल

HomeStateDelhi

किरण बेदी ने “आप” के जनमत संग्रह पर उठाए सवाल

नयी दिल्ली। किरण बेदी के रूख से ऐसा लग रहा है जैसे वो आम आदमी पार्टी को बख्सने के मूड में बिलकुल नहीं हैं। गौरतलब हो कि चुनाव परिणाम के बाद किरण बे

केजरीवाल ने राहुल और मोदी को ट्वीट कर कहा, मूर्ख और हत्यारा
मुझसे बड़ा गुंडा नहीं, आओ मैदान में
Unedited Video: खिड़की एक्सटेंशन की उस रात की सच्चाई

नयी दिल्ली। किरण बेदी के रूख से ऐसा लग रहा है जैसे वो आम आदमी पार्टी को बख्सने के मूड में बिलकुल नहीं हैं। गौरतलब हो कि चुनाव परिणाम के बाद किरण बेदी ने कहा था कि आम आदमी पार्टी को भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बना लेनी चाहिए। अब ऐसा लग रहा है कि अरविन्द ने किरण की बात को नज़रंदाज़ किया तो ये बातें किरण बेदी को नागवार गुजरी है और “आप” के साथ कांग्रेस गठबंधन उन्हें पसंद नहीं आ रहा है। 

ज्ञात हो कि “आप” सरकार बनाने के लिए जनता के बीच जवाब मांगने गयी थी लेकिन किरण बेदी ने अपने ट्वीट में “आप” के सर्वे वाले सवाल पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट “आप” के सवाल को ही गलत ठहरा दिया है। असल में सर्वे का सवाल था कि “क्या दिल्ली में सरकार बनानी चाहिए? जवाब दें, हाँ या ना” परन्तु किरण बेदी का मानना है कि सवाल होना चाहिए था “क्या दिल्ली में सरकार बनानी चाहिए कांग्रेस के साथ? जवाब दें, हाँ या ना”

किरण बेदी के रूख को देख कर लग रहा है कि दिल्ली की लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है। क्यूंकि एक तरफ सरकार को समर्थन देने वाली पार्टी (कांग्रेस) “आप” को जब मर्ज़ी कोसती रहती है। वही “आप” जो सरकार बना रही है वो समर्थन देने वाली पार्टी को दो मुँहा सांप और न जाने क्या क्या कहती रहती है। विपक्ष में बैठे भाजपाई तो हाथ धो के पीछे पड़े ही थे, अब किरण बेदी भी विपक्ष की भूमिका सदन से बाहर बैठ कर निभा रही हैं। वैसे जानकारों का मानना है कि खेल तो अभी शुरू हुआ है, आगे आगे देखिए होता है क्या।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: