बंगलुरू जा रही ट्रेन में लगी आग, 23 की मौत

HomeUncategorized

बंगलुरू जा रही ट्रेन में लगी आग, 23 की मौत

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में नांदेड़ से बंगलुरू जा रही नांदेड़ एक्सप्रेस में देर रात आग लग दई। अब तक जो ख़बर मिल रही है उसके मुताबिक 23

LUCKNOW । जानकीपुरम विस्तार में भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन ने अर्धनग्न होकर किया पैदल मार्च
Agusta Westland मामला: यूपीए राज में बिना ‘डील’ के कोई डील नहीं होती थी- रविशंकर प्रसाद
Beware: कोई है जो आपके WhatsApp मैसेजेज़ को पढ़ रहा है, कैसे करें बचाव?

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में नांदेड़ से बंगलुरू जा रही नांदेड़ एक्सप्रेस में देर रात आग लग दई। अब तक जो ख़बर मिल रही है उसके मुताबिक 23 लोगों की मौत हो चुका है जबकि कई लोग घायल हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस ट्रेन को सुबह 6.10 बजे बंगलुरू पहुंचना था लेकिन रास्ते में प्रशांति निलायम के करीब ट्रेन की एक एसी बोगी में आग लग गई। मौक़े पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को काबू में कर लिया लेकिन तब तक 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोगों को ज़ख़्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर ने 4.20 बजे कोथाचेरवू स्टेशन के पास ट्रेन रोक दी थी, जब उसे B1 बोगी में आग दिखी। रेलवे ने पुष्टि की है कि 2 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हुई है हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि मरनेवालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि थर्ड एसी में अमूमन 64 से 72 लोग सवार होते हैं।
बताया जा रहा है कि आग एसी बोगी में शॉर्ट सर्किट की वजह से सुबह करीब 3.20 बजे लगी।

प्रधानमंत्री ने घटना पर शोक जताते हुए राज्य सरकार और रेलवे को निर्देश दिया है कि वो राहत और बचाव कार्य में पीड़ितों की हर संभव मदद करें।


हैदराबाद हेल्पलाइन नंबर: 040-23310680

बंगलुरू हेल्पलाइन नंबर: 080-22354108, 22259271

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: