नरेंद्र मोदी का पीएम को जवाब, बोले चंद महीनों में आ रहे हैं ‘सरकार’!

HomeNationalNarendra Modi

नरेंद्र मोदी का पीएम को जवाब, बोले चंद महीनों में आ रहे हैं ‘सरकार’!

नई दिल्ली। एक तरह से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला किया और 12वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्र

अगर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी सीट बदलेंगे तो हम भी उनका पीछा करेंगे: केजरीवाल
दिल्ली में ‘आप’ और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी, लखनऊ में ‘आप’ समर्थकों की हुई पिटाई
कल होगा लोकसभा चुनाव का ऐलान, सात चरणों में हो सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली। एक तरह से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला किया और 12वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे दिन जल्द ही आनेवाले हैं, मैं कहता हूं कि कुछ महीनों में बेहतर दिन आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को इसी सम्मेलन को संबोधित किया था और कहा था कि भारत के वर्तमान को लेकर निराश होने या भविष्य को लेकर चिंता करने की कोई ज़रुरत नहीं है। एक तरह से इसी का जवाब देते हुए नरेंद्र मोगी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे दिन जल्दी आएंगे। मैं सहमत हूं। कुछ महीनों में बेहतर दिन आयेंगे” नरेंद्र मोदी ने ये कहकर 2014 में बीजेपी की जीत का इशारा किया और प्रवासी भारतीयों को ये बताने की कोशिश की कि आनेवाले दिनों में भारत की सरकार बीजेपी चलानेवाली है, न कि मनमोहन सिंह की कांग्रेस पार्टी।

हालांकि मोदी ने ये भी कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच की सियासत राष्ट्रहित में नहीं है।

वैसे नरेंद्र मोदी जहां हों वहां विवाद न हो ये कैसे हो सकता है। गोवा के सीएम मनोहर परिकर को भी सम्मेलन में आना था लेकिन आख़िरी मौके पर उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया, शायद उन्होंने ऐसा कर के नरेंद्र मोदी को जगह देने की कोशिश की। नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों में बाकी तीन कांग्रेस के हैं, हरियाणा से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मेघालय से मुकुल संगमा और केरल से ऊमेन चांडी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: