झूठा और मक्कार है अरविंद केजरीवाल – कांग्रेस विधायक

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रेस कॉनफ्रेंस में कांग्रेस के ओखला से विधायक आसिफ मोहम्मद ने जम कर हंगामा काट दिया और अरविं

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रेस कॉनफ्रेंस में कांग्रेस के ओखला से विधायक आसिफ मोहम्मद ने जम कर हंगामा काट दिया और अरविंद केजरीवाल को झूठा मक्कार और रेडियो झूठिस्तान का डायरेक्टर तक कह दिया है। दरअसल ये सारा हंगामा बाटला एनकाउंटर की जांच की मांग को लेकर हुआ।

आसिफ मोहम्मद ने आरोप लगाया की केजरीवाल मुस्लिम समुदाय को नजर अंदाज़ कर रहे और दिल्ली की जनता को गुमराह। आसिफ ने यहां तक कहा की केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो में भी बाटला एनकाउंटर की जांच की बात कही थी लेकिन सत्ता में आने के बाद केजरीवाल ने मुस्लिम समुदाय को अनदेखा किया है।
आसिफ मोहम्मद ने कहा की सिखों को लुभाने के लिए केजरवील 84 के दंगों के लिए एसआइटी की जांच की बात कर हैं । आसिफ ने मीडिया के सामने यहां तक कह दिया है कि वो अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ वोट करेंगे चाहे इसके लिए खुद उनकी पार्टी कांग्रेस ही क्यों ने उन्हें पार्टी से निकाल दे।
आपको बता दें की दिल्ली में आप की सरकार को कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: