देश के विकास के लिए पर्यटन ज़रूरी – नरेंद्र मोदी

अहमदाबाद। रविवार को यहां साबरमती नदी के किनारे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन चलनेवाले तर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव का उद्घाटन किया। ब

अहमदाबाद। रविवार को यहां साबरमती नदी के किनारे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन चलनेवाले तर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव का उद्घाटन किया। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने इस मौके पर कहा कि पतंग उत्सव प्रकृति, वातावरण और पर्यटन के प्रति प्रेम को बढ़ाता है और साथ ही ऐसे उत्सव लोगों में एक अलग तरह की ऊर्जा भरते हैं।
नरेंद्र मोदी पर्यटन की महत्ता पर ज़ोर देते हुए कहा कि भारत को दुनिया में अपनी विकास की रफ़्तार को बनाए रखने के लिए पर्यटन को मज़बूत करना होगा। पतंग के बाज़ार के बारे में बते हुए उन्होंने कहा कि 2001-2002 में पतंग का बाज़ार 30-25 करोड़ रुपये का हुआ करता था लेकिन अब ये 500 करोड़ रुपये का व्यवसाय है जो ग़रीब से ग़रीब तबके को जीने का साधन देता है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को पर्यटन उद्योग से जोड़ने की ज़रुरत है जिससे नतीजे बेहतर होंगे।
इस मौक़े पर सरकारी स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया और सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी। मोदी ने इसको भी चिन्हित करते हुए कहा कि ये दिखाता है कि अगर मौका दिया जाए तो छोटे बच्चे भी कमाल कर सकते हैं। 
आज के दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है, इस पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो प्रेरणा के स्रोत हैं और उन्होंने राष्ट्र को आध्यात्म के माध्यम से जोड़ने का काम किया। मोदी कहते हैं कि हमें विवेकानंद जी से ग़रीबों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। मोदी ने इस मौक़े पर लोगों को मकर संक्रांति और उतरायण की शुभकामनाएं दीं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: