Diwali 2020: बाजारों में रौनक कम, धनतेरस के लिए दुकानें सज गई हैं, लेकिन ग्राहक गायब

लखनऊ/ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन: दिवाली (Diwali 2020) पर बाजारों में रौनक इस बार कम दिख रही है, बाजारों में लोगों की भीड़ न के बराबर देखने को मिल रही है,

Diwali 2020 lockdown and corona effect in market
लखनऊ/ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन: दिवाली (Diwali 2020) पर बाजारों में रौनक इस बार कम दिख रही है, बाजारों में लोगों की भीड़ न के बराबर देखने को मिल रही है, दुकानदारों पर मंदी का असर पड़ रहा है। लखनऊ के बक्शी का तालाब के बाजार में धनतेरस (Dhanteras) के लिए दुकानें सज गई हैं पर दुकानों पर इक्का दुक्का ही खरीददार आ रहे हैं। दुकानदारों को धनतेरस और दिवाली (Diwali 2020) के त्यौहार से बड़ी आस है कि ज्यादा बिक्री होगी और उनका काम-धंधा चलेगा। दुकानदारों ने कोरोना को लेकर सरकार की गाइडलान्स का पालन करते हुए दुकाने खोली हैं।

दुकानदार पवन तिवारी ने बताया कि महंगाई का असर खरीदारी पर पड़ रहा है, कोरोना के चलते सब कुछ महंगा हो गया है। वहीं दूसरे दुकानदार विनीत सिंह का कहना है कि कोरोना के चलते मास्क लगाकर ही दुकानदारी करूंगा और लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर खरीदारी करवाऊंगा। ग्राहकों का ध्यान रखना है और खुद को भी बचाना है, पिछली बार से इस बार थोड़ा काम कठिन हो गया है। विनीत ने बताया कि महंगाई और कोरोना का बाजार में 30 फीसदी असर होगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के अविनाश बंसल ने बताया कि सरकार की गाइंड लाइन का पालन कर रहे हैं। कोरोना के चलते ग्राहक कम आ रहे हैं, ईश्वर से आसा करते हैं कि त्यौहार अच्छा जाए, कोरोना काल में जो दिक्कते उत्पन्न हुई है वो खत्म हो। प्रीति अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की पूरी गाइड लाइन का पालन हो रहा है, बिना मास्क के दुकान में आना वर्जित है, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन हो रहा है। ग्राहकों के लिए पूरा ध्यान दिया जा रहा है कि कोई दिक्कत न हो।
बक्शी का तालाब बाजार के दुकानदारों ने बताया कि खरीददारी पहले से कम हो रही है, जितनी रौनक पहले होती थी उतनी इस बार नहीं दिख रही है। कोरोना और महंगाई का असर बाजार में दिख रहा है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: