भारतीय सेना पर गहराया पैसों का संकट

HomeUncategorized

भारतीय सेना पर गहराया पैसों का संकट

नई दिल्‍ली. भारतीय सेना इस समय धन की कमी से जूझ रही है। पैसे न होने के कारण सेना को आधुनिक बनाने की कई योजनाएं अटक गई हैं। रक्षा मंत्रालय ने सेन

Varanasi । कोरोना की वैक्सीन पर निर्णय करना राजनीतिक नहीं, जैसा वैज्ञानिकों ने कहा वैसा किया : पीएम मोदी
कोरोना वैक्सीन आते ही हर भारतीय को लगेगा टीका, कोई नहीं छूटेगा- पीएम मोदी
दुनिया को नचाने वाले बप्पी हो जाएंगे बीजेपी के
नई दिल्‍ली. भारतीय सेना इस समय धन की कमी से जूझ रही है। पैसे न होने के कारण सेना को आधुनिक बनाने की कई योजनाएं अटक गई हैं। रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए ईंधन का खर्चा, उनकी सैलरी आदि के लिए 7870 करोड़ रुपए की मांग की थी, जिसे वित्‍त मंत्रालय ठुकरा चुका है। वित्‍त मंत्रालय से पैसा नहीं मिलने के कारण हथियार खरीदने में भी देर हो रही है। समस्‍या का समाधान भी नई सरकार बनने से पहले होता मुमकिन नहीं लग रहा है।
आवंटित राशि का 80 फीसदी हुआ खर्च 
लड़ाई में सेना को बेहतर बनाने के उद्देश्‍य से उसे नए सामान की खरीदी और अन्‍य खर्चे के लिए 86740.71 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। बताया जाता है कि इस रकम का 80 फीसदी से ज्‍यादा खर्च हो चुका है। वहीं अभी कई नए उपकरणों को खरीदा जाना बाकी है। पैसे की कमी को देखते हुए सेना में कॉस्‍ट कटिंग की भी बात सामने आई है। इस बारे में एक अधिकारी का कहना है कि सेना के लिए हथियारों की खरीदी के लिए किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। 
वायु सेना ने किया पूरा पैसा खर्च
वायु सेना ने अपने लिए आवंटित हुआ पूरा पैसा खर्च कर लिया है। वहीं वायु सेना की अभी कई योजनाएं अधर में हैं, जिन्‍हें पूरा किया जाना बाकी है। इसके लिए वायु सेना को पैसे की जरूरत है। रक्षा मंत्रालय का इस साल 2 लाख करोड़ रुपए से ज्‍यादा का बजट था। रक्षा मंत्रालय ने जब कुछ और पैसे के लिए वित्‍त मंत्रालय के समक्ष अपनी बात रखी, तो इसे नकार दिया गया। 
प्रधानमंत्री ने कहा था- खर्च में एहतियात बरतें 
कुछ समय पहले सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने सेना के अधिकरियों को पैसे को हिसाब से खर्च करने की सलाह दी थी। 
इस साल किस सेना को कितना पैसा मिला था
थल सेना: 13327.04 करोड़ रुपए
वायु सेना: 37048.06 करोड़ रुपए
नौ सेना: 23478 करोड़ रुपए
इन हथियारों की खरीदी पर पड़ेगा असर
126 फ्रेंच राफेल फाइटर प्‍लेन
6 पनडुब्‍बी
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: