हाथरस केस: दंगा भड़काने की रची जा रही थी साजिश- पुलिस ने PFI एजेंट समेत चार को किया गिरफ्तार

HomeUncategorized

हाथरस केस: दंगा भड़काने की रची जा रही थी साजिश- पुलिस ने PFI एजेंट समेत चार को किया गिरफ्तार

हाथरस गैंगरेप मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। यहां हाथरस मामले के बहाने दंगा भड़काने की साजिश का खुलासा हुआ है। फिलहाल, इस मामले में चार लोगों को ग

कुमार विश्वास के भाई पर एडमिशन में धांधली का आरोप
LUCKNOW । एसपी ग्रामीण का दफ्तर कल्ली पश्चिम से हटाकर बीकेटी या इटौंजा लाने की मांग की
कांग्रेस पर स्मृति ईरानी का तंज, कहा- राहुल गांधी वीआईपी किसान, ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं

हाथरस गैंगरेप मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। यहां हाथरस मामले के बहाने दंगा भड़काने की साजिश का खुलासा हुआ है। फिलहाल, इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल पर दिल्ली से हाथरस जा रहे चार संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन चारों के पास से कई दस्तावेज, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए हैं। सोमवार रात पुलिस को गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि हाथरस में जातीय दंगा कराने के लिए दिल्ली के किसी प्रतिबंधित संगठन के लोग हाथरस जा रहे हैं इसी सूचना पर यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल पर पुलिस ने इन चारों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में पता चला कि, ये सभी आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) और उनके सहयोगी सह संगठन कैम्पस फ्रंट ऑफ़ इंडिया (CFI) से जुड़े हुए हैं। अतीकुर्रहमान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतीकुर्रहमान पिछले 3-4 महीनों से दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रह रहा है।
मथुरा पुलिस ने इस मामले में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें आलम, अतीक उर रहमान, मसूद अहमद, सिद्दीकी चैरूर शामिल है। इनमें से एक आरोपी केरल का रहने वाला है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: