संजय राउत ने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर कसा तंज, कहा- देश में मात्र दो ही गवर्नर हैं

मुंबई: महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल खोलने को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) आमने

मुंबई: महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल खोलने को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) आमने सामने हैं। दोनों तरफ से वाकयुद्ध चल रहा है। इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने इशारों-इशरों में राज्यपाल पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र के साथ साथ उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है।
राज्यपाल ने मंदिर ना खोलने की वजह से मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी लिखने के बाद महाराष्ट्र में मंदिर को लेकर सियासत और गरमा गई थी। अब संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि आजकल पूरे देश में दो ही जगह राज्यपाल हैं, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र। बाकी कहां राज्यपाल है या नहीं, मुझे पता नहीं।
संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल, केंद्र सरकार और राष्ट्रपति का राजनैतिक एजेंट होता है। राजनैतिक एजेंट इसलिए होते हैं क्योंकि ये सभी राजनैतिक काम करते हैं और आजकल पूरे देश में दो ही राज्यपाल नजर आते हैं। पश्चिम बंगाल राज्यपाल पर भी उन्होंने तंज कसा। दरअसल, पंश्चिम बंगाल के राज्यपाल हमेशा ममता बनर्जी के कामकाजों की आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में राज्यपाल ने ममता सरकार के कार्यों पर सवाविया निशान खड़ा करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों ने आश्रय ले रखा है। बंगाल के राज्यपाल का पद संभालने के बाद से धनखड़ का तृणमूल कांग्रेस की सरकार के साथ विवाद चलता रहा है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: